
देहरादून। उत्तराखंड में लव जेहाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्यार के नाम पर भोली-भाली लड़कियों को दुष्कर्म कर उनका वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी रिपोर्ट थाना रायपुर में हुई है। हालांकि पुलिस ने देरात आरोपी को हिरासत में लिया है और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
रायपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली रायपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया कि उसके पड़ोस के रहने वाले मोमिन पुत्र ताहिर ने उसे धमकी देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस प्राथमिकी के बाद थाना रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। सोमवार को आरोपित को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।