
देहरादून। रोडवेज के चालक दिगपाल सिंह के खाते से भी ठगों ने 82 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिये। इसी संदर्भ में दिगपाल सिंह ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा घटना की जांच की मांग की है। जानकारी देते हुए दिगपाल सिंह ने बताया कि वह रोडवेज के पर्वतीय डिपो में चालक हैं। उनका पीएनबी की आढ़त बाजार शाखा में खाता है। दिगपाल ने बताया कि 23 मार्च को उन्होंने गोपेश्वर में एक बैंक के एटीएम से रुपये निकाले थे। इसके बाद जब वह 28 मार्च को बैंक गए और पासबुक में एंट्री कराई तो पता चला कि उनके खाते से 82 हजार 500 रुपये गायब हैं।
बैंक से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि 26 मार्च को ठगों को अलीगढ़ के किसी एटीएम से एक ही दिन में 21 बार में पैसे निकाले हैं। पीड़ित के मुताबिक, उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास है। चालक की ओर से इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
रोडवेज चालक के खाते से उड़ाए 82 हजार रुपये
RELATED ARTICLES