Homeराज्यउत्तराखण्डसुसाईट नोट में लिखकर "मैं हार गया नो पोस्टमार्टम कॉल माई ब्रदर"...

सुसाईट नोट में लिखकर “मैं हार गया नो पोस्टमार्टम कॉल माई ब्रदर” ट्रैन के आगे कूदा कपड़ा व्यापारी !

बड़ी खबर : राजधानी देहरादून में जोगीवाला क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने अपने भाई के नाम लिखे सुसाईट नोट लिखा “मैं हार गया नो पोस्टमार्टम कॉल माई ब्रदर तनवीर”…. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

सोमवार को चौकी जोगीवाला पर सिटी कंट्रोल से सूचना मिली कि बद्रीपुर फाटक के पास एक रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लिया। शव की शिनाख्त मोहम्मद रिहान (50 वर्ष) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी बद्रीपुर जोगीवाला देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है ‘मैं हार गया नो पोस्टमार्टम कॉल माई ब्रदर तनवीर।’ जिसमें मृतक के हस्ताक्षर भी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अधेड़ की अपनी एक कपड़े की दुकान थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular