Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार लाई खुशखबरी, नर्सरी में खिलेगा ब्रह्मकमल, वहीं लोगो मिलेगा रोजगार!

उत्तराखंड सरकार लाई खुशखबरी, नर्सरी में खिलेगा ब्रह्मकमल, वहीं लोगो मिलेगा रोजगार!

ब्रह्मकमल, हमारा राज्य पुष्प, हर तरह से इंसान और मानव प्रजाति के लिए लाभकारी है, इसीलिए प्रकृति ने इसे अपने गोद में लिया है। हालांकि जलवायु परिवर्तन के चलते हो रहे पर्यावरणीय बदलाव की वजह से इसका अस्तित्व खतरे में है। पर अब हमारी राज्य सरकार इस राज्यपुष्प को संरक्षित करने की दिशा में सोच रही है। ब्रह्मकमल को नर्सरी के जरिए संरक्षित किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। प्रदेश के वन विभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले ब्रह्मकमल समेत बुग्यालो मे पाई जाने वाली दर्जनभर से ज्यादा 15 प्रजातियों की नर्सरी तैयार करने का फैसला लिया है। जिसके लिए उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून जिलो में 3000 मीटर तक की ऊंचाई तक के स्थानों का चयन कर लिया गया है।

अब तक विभागीय वन अनुसंधान के कार्य ट्री लाइन से नीचे-नीचे तक के क्षेत्रो तक सीमित थे, पर ये पहली बार है की अब वन विभाग ने इस तरह की पहल कर रहा है। ऐसे में उच्च हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण-संव‌र्द्धन की दिशा मे ये पहल बेहद महत्वपूर्ण है। बताया जा रहा है कि नर्सरी में ब्रह्मकमल, हत्थाजोड़ी, हिमालयन ब्ल्यू पापी, सफेद बुरांश, चौरा, गोल्डन फर्न, वन तुलसी, गूगल, विषकनेरा, चौरा, जैथ्रो, साइजियम, सेमरू, डोनू, सुसरिया कुलाटा जैसी प्रजातियां लगाई जाएंगी, जो की औषधीय गुणों से भी परिपूर्ण है। इससे लोगों को राजगार भी मिल सकेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular