Homeब्रेकिंग न्यूज़'सुपरकॉप' केपीएस गिल का निधन

‘सुपरकॉप’ केपीएस गिल का निधन

पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का निधन हो गया है. वे 82 साल के थे. शुक्रवार को दोपहर लगभग ढाई बजे, बीमारी के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका निधन हुआ.

केपीएस गिल 1957 आईपीएस बैच असम पुलिस के अफसर थे और वो पंजाब में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए थे.

केपीएस गिल को पंजाब में चरमपंथ को खत्म करने का श्रेय मिला वहीं मानवाधिकार संगठनों ने पुलिस के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल भी उठाए थे और फर्जी मुठभेड़ों के अनेक मामले न्यायालय में भी पहुँचे थे.

केपीएस गिल ने पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन पर सख़्त कार्रवाई की थी.

1988 में उन्होंने खालिस्तानी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन ब्लैक थंडर की कमान संभाली थी. यह ऑपरेशन काफी कामयाब रहा था.  केपीएस गिल का पूरा नाम कुंवर पाल सिंह गिल था. वो दो बार पंजाब के डीजीपी रहें. वो साल 1995  सेवा से सेवानिवृत हुए. उन्हें 1989 में पदम श्री का अवार्ड मिला था.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular