HomeUncategorizedकर रही कोई बात परेशान तो ऐसे निकालें मन की भड़ास...

कर रही कोई बात परेशान तो ऐसे निकालें मन की भड़ास…

कई बार न चाहते हुए भी हमारा खुद के मन और दिमाग पर कोई बस नहीं चलता, तनाव हम पर कुछ समय के लिए इस कदर हावी हो जाता है कि कई बार इंसान कुछ सोचने समझने की स्थिति में ही नहीं रहता है.

कई बार इस तरह की स्थिति में इंसान कुछ गलत कदम उठाने की भी सोच जाता है, अगर ऐसा है तो संभल जाइये और कुछ भी करने से पहले मन की भड़ास निकालने ज़रा इन नुस्खों को आज़मा लीजिये…

1- जो मन में आये लिख डालें

इस दौरान मन में जो भी या रहा है उसे लिख डालिए| मन में कोई भी विचार रुकना नहीं चाहिए क्यूंकि ऐसा हुआ तो मन में कुंठा घर करने लगेगी जिसके कारन मन और नकारात्मक विचारों से भर जाएगा| इससे आपका तनाव घटने के बजाये बढ़ जाएगा|

2- डांस या सिंगिंग क्लास है रामबाण

तनाव न हो इसके लिए ज़रूरी है दिमाग के हाइजीन को मेनटेन रखना| इसके लिए बेहतर है आप किसी ने किसी एक्टिव हाबी में खुद को व्यस्त करें| इसमें आप सिंगिंग और डांसिंग या फिर कोई भी वाद्य बजाने में कम से कम एक घंटे का समय ज़रूर दें| तनाव के दौरान इस क्रिया से काफी मदद मिलती है और मन शांत रहता है|

3-पांच मिनट का मेडिटेशन, दूर करेगा टेंशन

फ़र्ज़ करिये की अचानक आपका मूड बहुत खराब हो गया.उस समय कोई भी आपकी सुनने वाला भी न हो तो तुरंत किसी एकांत जगह पर जायें और ध्यान लगाकर अपनी साँस के अंदर बाहर होने की क्रिया पर गौर करें. दो मिनट में ही आप काफी हल्का महसूस करेंगे. आजकल मैडिटेशन के लिए भी कई तरह के एप्प आने लगें हैं. आप उन्हें मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं.

4- तुरंत किसी से बात कर मन हल्का करें

टेंशन को हैंडल करना बहुत मुश्किल लग रहा हो तो तुरंत किसी ऐसे परसों से बात करें जो आपके बहुत करीब हो और आपकी परेशानी को समझे. उससे सारी समस्याएं कहें, मन में चल रहे हर भाव को उसी तरह सामने रखें जैसा आप सोच रहे हैं| हो सके तो सामने वाले से सलाह भी मांगे हो सकता है उसकी सलाह आपका मूड कुछ अड़ तक सुधार दे. मन हो तो रो भी सकते हैं| ऐसा करने से आपको कुछ आराम मिलेगा.

इस तरह मन की भड़ास निकालने के बाद आप यकीनन काफी अच्छा महसूस करेंगे. जब भी तनाव हो तो खुद को शांत करने की कोशिश में जी जान लगा दीजिये कोई भी गलत कदम उठाने से पहले उन लोगों  के बारे में ज़रूर सोच लें जो आपको बेहद प्यार करते हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments