HomeUncategorizedसीएम धामी ने खटीमा में खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई,...

सीएम धामी ने खटीमा में खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई, मां के लिए स्थानीय दुकान से खरीदारी साड़ी

खटीमा : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सरल और अनूठा अंदाज देखने को मिला। सोमवार सुबह झन्कईया में मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय चायवाला की चाय की टपरी पर रुक गए। यहाँ उन्होंने न केवल खुद अपने हाथों से चाय बनाई,बल्कि अपनी बनाई गरमा-गरम चाय का लुत्फ खुद भी उठाया और वहाँ मौजूद आम जनता व स्थानीय लोगों को भी अपने हाथों से पिलाई।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच चाय बनाते और परोसते देख टपरी पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। आम जनता ने मुख्यमंत्री के इस सहज,मिलनसार और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर सराहना की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों के साथ वहाँ मौजूद दुकानदारों,युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना,उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

सीएम ने छठ पूजा पर्व से वापस लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुककर अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular