Friday, April 17, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड में अगले 48 घंटे अलर्ट, होगी बर्फबारी…

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे अलर्ट, होगी बर्फबारी…

0

उत्तराखंड में गुरूवार से हो रही लगातार बारिश ने प्रदेशवासियों को एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि अगले 48 घंटे देवभूमि में भारी बारिश और बर्फवारी होगी। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमांउ दोनों ही रीजन में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।


गुरूवार से उत्तराखंड की उंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी हो रही मूसलाधार बारिश ने  ठिठुरन  बढ़ा दी है। केदारनाथ धाम में पांच फुट से ज्यादा बर्फ जम गई हैं, वहीं कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भी जमकर हिमपात हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पूरे कुमाऊं रीजन और गढ़वाल के तीन जिलों में कुछ स्थानों में भारी वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here