HomeUncategorizedवैलेंटाइन डे पर ब्रेक-अप से बचना है तो ये गलतियां बिल्कुल न...

वैलेंटाइन डे पर ब्रेक-अप से बचना है तो ये गलतियां बिल्कुल न करें…

वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए कपल हफ्ते भर पहले से ही प्लान बनाना शुरू कर देते हैं. लेकिन इस दिन को परफेक्ट बनाने के दौरान ब्वॉयफ्रेंड कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे प्यार के इस दिन ही उनका ब्रेकअप हो जाता है. आपको अगर वैलेंटाइन डे पर ब्रेक-अप से बचना है तो ये गलतियां बिल्कुल न करें.

वैलेंटाइन डे पर ज्यादातर स्थान फुल बुक रहते हैं. ऐसे में आप अगर डेट प्लान कर रहे हों तो जगह का रिजर्वेशन पहले से करा लें, वरना कहीं ऐसा न हो कि आप डिनर के लिए पहुंचे और वहां बैठने की जगह ही ना हो.

वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करने में कोई कंजूसी न बरतें. इस खास दिन के लिए लड़कियां हफ्तों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं. ऐसे में यदि आप वैलेंटाइन डे पर ही उनकी तारीफ ना करें तो उन्हें लगेगा कि आपकी उनमें रुचि कम हो गई है.

आपके कितने दोस्त हैं और वो वैलेंटाइन पर क्या कर रहे हैं ये आपको डेट के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को बताने की जरूरत नहीं हैं. इस खास दिन गर्लफ्रेंड की रुचि सिर्फ आप में है, आपके दोस्तों में नहीं, इसलिए डेट के दौरान फ्रेंड्स के बारे में बातें अवॉइड करें. इस दौरान अपनी पूरी बातें और ध्यान सिर्फ गर्लफ्रेंड पर रखें.

वैलेंटाइन डे पर लड़के कोशिश करते हैं कि डेट का सारा खर्चा वो उठाएं, लेकिन ऐसे में कई बार उनका बजट ऐसा बिगड़ जाता है कि डेट के आखिर में गर्लफ्रेंड कुछ फरमाइश रख दें तो उसके लिए पैसे ही नहीं बचते. ऐसे में सबसे बेहतर यही है कि आप पहले ही बजट की पूरी प्लानिंग कर लें, ताकि आखिरी मौके पर फरमाइश करने पर भी आप अपनी गर्लफ्रेंड को उसकी पसंद की चीज दिला सकें

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular