HomeUncategorizedपिथौरागढ़ में नशा मुक्ति अभियान तेज: ANTF और पुलिस ने कई गांवों...

पिथौरागढ़ में नशा मुक्ति अभियान तेज: ANTF और पुलिस ने कई गांवों में नष्ट की अवैध भांग की खेती

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सकत कदम उठाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आज नशा मुक्ति अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स और थाना बोलुवाकोट पुलिस टीम ने मिलके पिथौरागढ़ के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाया गया।

गांवों में अवैध भांग की खेती , प्रशासन ने पूरी फसल की नष्ट : अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अस्कोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नाग, लाल और बड़कोट में जा कर  इन गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को मौके पर ही पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। साथ ही ग्रामीणों एनडीपीएस एक्ट की जानकारी देते हुए नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया और एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के कड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि लोग नशे के अवैध कारोबार से दूर रहें।

हेल्पलाइन 1933 पर दें सूचना, पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील : पिथौरागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें। यदि आपके संज्ञान में नशे से जुड़ी कोई भी अवैध गतिविधि या तस्करी हो, तो उसकी सूचना तुरंत 1933 हेल्पलाइन नंबर पर या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular