Tuesday, March 10, 2026
Home लाइफस्टाइल रोज पीएं ब्लैक कॉफी, लिवर रहेगा Strong!

रोज पीएं ब्लैक कॉफी, लिवर रहेगा Strong!

black-coffee

कॉफी को ज्यादातर लोग नींद को दूर भगाने के लिए पीते हैं. अब ये सामने आया है कि ब्लैक कॉफी का सेवन आपके लिवर को हैल्दी रखते हुए उस पर से कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है.

विशेषज्ञों की मानें तो कॉफी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर जो मधुमेह और पार्किंसन रोग से बचाव करने में सहायक है.

साथ ही यदि किसी को पहले से ही लिवर से जुड़ी बीमारी हो तो उनके लिए भी ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद रहेगा. ब्लैक कॉफी लिवर के कैंसर को भी दूर रखता है.

बिना चीनी के पीएं कॉफी

कॉफी बिना चीनी के पीना चाहिए. चीनी कैफीन के असर को कम कर देता है. ज्यादा दूध और शक्कर मिलाने से कॉफी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी कमजोर पड़ जाते हैं और आपके शरीर को इससे हो सकने वाले फायदे नहीं मिल पाते.

इस पेय पदार्थ के और भी कई फायदे हैं. इससे आंतों की गड़बड़ियां भी ठीक हो जाती हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि कॉफी का सेवन एक संयमित मात्रा में ही लेना चाहिए, ऐसा नहीं करने पर ये शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2