आस्ट्रेलिया में ‘अनड्रेस्ड’ नाम का एक नया शो SBS चैनल पर शुरू हुआ है। इस शो में शामिल होने की शर्त ही यही है कि दोनों को एक-दूसरे के अंतर्वस्त्र छोड़कर सभी कपड़े उतारने होंगे। यह एक डेटिंग शो है जिसमें अनजान लोग एक-दूसरे को जानने-समझने के लिए शो में हिस्सा लेंगे। यह आस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे बोल्ड डेटिंग शो कहा जा रहा है।कमरे में बैठने और बातें करने के लिए एक बेड भी दिया गया है। वहां एक टीवी भी लगाया गया है शो के अंत में दोनों को साथ रहने या शो छोड़कर जाने का विकल्प दिया जाएगा।