Homeमनोरंजनये कौन तांक झांक कर रहा है बिग बॉस के घर में...

ये कौन तांक झांक कर रहा है बिग बॉस के घर में…

omswami_6

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस सीजन 10’ में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले स्वामी ओम जी महाराज बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। स्वामी जी घर से तो बाहर हो गए हैं लेकिन बिग बॉस ने उन्हें एक सीक्रेट रूम में रखा है। इस सीक्रेट रूम में उन्हें सारी सुविधाएं दी गई हैं। सीक्रेट रूम में एक टीवी लगाया गया है जहां से बाबाजी घर का हर कोना देख सकते हैं।

इसी टीवी के जरिए बाबाजी घर में होने वाली हर हलचल पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि कंटेस्टेंट इस बात से बिल्कुल बेखबर हैं कि बाबाजी सीक्रेट रूम में हैं और उन्हें देख रहे हैं। बाबाजी को यहां भेजने के साथ ही ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वो दोबारा एंट्री करेंगे और दोबारा एंट्री करने के बाद ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बाबाजी फिर क्या धमाल मचाएंगे।

दरअसल इस हफ्ते बेघर होने के लिए मोना, नितिभा, बाबाजी, मनु, मनवीर और बानी नॉमिनेटेड थे। लेकिन जनता के कम वोट पाने की वजह बाबाजी को घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन…बिग बॉस ने इसमें भी ट्विस्ट डाल दिया। स्वामी जी को घर से बाहर तो किया गया लेकिन सीक्रेट रूम में भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ बाबाजी के घर से बाहर होते ही मनवीर, मनू और नविन फूट फूट कर रोने लगे और बाकी घरवाले भी बाबाजी को याद करते नजर आए। हालांकि रात होने तक मनू ये कहते हुए नजर आए कि ‘अच्छा हुआ बाबाजी घर से बाहर हो गए वर्ना सबको निकलवा देते’।  अब बाबाजी घर में वापस आएंगे या सीक्रेट रूम से ही बाहर चले जाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिल्हाल बाबाजी के बिना घर सूना जरूर लग रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular