Homeहेल्थ#@Alert@#अगर मोबाइल के साथ सोते है तो जाग जाइए...

#@Alert@#अगर मोबाइल के साथ सोते है तो जाग जाइए…

Attractive blond young sleeping woman in bed with smartphone

लंदनः स्मार्टफोन और टैबलेट्स जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में अब आग लगने और फटने की घटनाएं लगतार बढ़ रही हैं. ऐसे में जो लोग बेफिक्र होकर अपने मोबाइल या अन्ये इलेक्ट्रॉंनिक डिवाइस को साथ लेकर सो रहे हैं वे सावधान हो जाएं, क्योंगकि आगे लगने से भी ज्यादा इसकी एक और बड़ा नुकसान है.

जी हां, आपके फेवरेट स्मा‍र्टफोन से दर्जनों खतरनाक गैसें निकल रही हैं. इसे लेकर शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है. शोधकर्ताओं की एक टीम ने लिथियम-आयन बैटरियों से निकलने वाली 100 से ज्यादा जहरीली गैसों की पहचान की है. इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड भी शामिल है. इस वजह से आंख, स्किन और नेजल में जलन की समस्या पैदा हो जाती है. ये गैंसें आसपास के माहौल को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाती हैं.

चीन के इंस्टीट्यूट ऑफ एनबीसी डिफेंस एंड सिन्गुहा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, अभी भी बहुत सारे लोग स्मार्टफोन के जरूरत से ज्यादा गर्म होने या खराब चार्जर से चार्ज करने के खतरों को लेकर अनजान हैं.

इंस्टीट्यूट ऑफ एनबीसी डिफेंस के प्रोफेसर जी सन ने कहा, “आजकल दुनिया भर में लोग लिथियम ऑयन बैटरी का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें इसके खतरों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए.

प्रोफेसर सन और उनके सहयोगियों ने कई कारकों की पहचान की है जो विषाक्त गैसों की मात्रा को बढ़ा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर एक पूरी तरह से चार्ज बैटरी करीब 50 प्रतिशत चार्ज बैटरी के मुकाबले ज्यादा विषैली गैसें निकालती हैं. बैटरी में शामिल रसायन और उनकी चार्ज रिलीज करने की क्षमता भी जहरीली गैसें छोड़ने की मात्रा पर असर डालता है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular