HomeमनोरंजनOMG!!! गौरव बन गए गौरी,,, देखिए उनका सेक्सी अवतार

OMG!!! गौरव बन गए गौरी,,, देखिए उनका सेक्सी अवतार

gaurav_arora_1474544-600x400

स्प्लिट्सविला में भागीदारी कर चुके गौरव अरोड़ा ने जब अपना जेंडर बदलने का फैसला लिया, तो वो बहुत चर्चा में आ गए। अब वह गौरव अरोड़ा से गौरी अरोड़ा बन चुके हैं, यानी लड़के से लड़की। उन्होंने इस बार एक नया खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। गौरी अरोड़ा ने बताया कि जब वो 11 साल के थे तो उनका रेप हुआ था। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन से जुड़ी से सबसे बड़ी घटना बताई है। बता दें कि गौरी बिग बॉस के नए सीज़न में दिखाई दे सकती हैं।

अब गौरी बन चुके गौरव ने बताया कि जब वो महज़ ग्यारह साल के थे तो उनसे 6-7 साल बड़े दोस्तों ने उनका रेप किया था। वो लड़के गौरी के साथ ही ट्यूशन पढ़ा करते थे। एक रोज़ उन लड़कों ने उसे देर तक पार्क में रोके रखा। उसके उन दोस्तों ने काफी प्यार से उससे बातें की। तब तो गौरी को अच्छा लग रहा था कि उस पर इतना ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन बहुत जल्द ये सब बदल गया। उन लड़कों ने गौरी के साथ छेड़छाड़ की और फिर उसका रेप कर दिया। बकौल गौरी, उसे काफी दर्द है। हालांकि उसे ठीक से नहीं पता था कि उसके साथ क्या हुआ है। बता दें कि गौरी को बचपन से ही लड़कियों के कपड़े पहनना पसंद था, और लड़कों के प्रति उनका आकर्षण था।

उन्होंने बताया कि अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्होंने अपनी मां को बताया था। पर मां नहीं चाहती थी कि पापा को कुछ पता चले। पर गौरी ने पापा को बता दिया। फिर पुलिस के जरिये उन्हें डराया तो गया, हालांकि उससे कोई मदद नहीं मिली। गौरी का मानना है कि ये सब उनके साथ इसलिए हुआ क्योंकि वो बाकी लोगों से अलग थे। लेकिन उन्हें इस बारे में बात नहीं करनी जाती थी।

कुछ वक्त पहले ही गौरी ने कहा था कि खूबसूरत दिखने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी, ये वो जानती हैं। उन्होंने इस बात को अपने लिए सबसे बड़ी चुनौती माना कि उन्हें दुनिया को साबित करना है कि ट्रांसजेंडर भी कैटरीना कैफ की तरह ही खूबसूरत दिख सकते हैं। उन्होंने कहा था कि ट्रांसजेंडर होने के नाते उनके पास भी अच्छे होटल में जाने, पसंदीदा ब्रांडेड कपड़े पहनने और नॉर्मल ज़िंदगी जीने जैसे सारे हक हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular