Homeराज्यउत्तराखण्डलोनिवि आवासीय कॉलोनी में चोरों का धावा, एक रात में दो घर...

लोनिवि आवासीय कॉलोनी में चोरों का धावा, एक रात में दो घर के ताले तोड़े

CHAMPWATविज़न 2020 न्यूज: चंपावत में लोक निर्माण विभाग की आवासीय कॉलोनी में दो इंजीनियरों के घर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों इंजीनियर घर पर ताला लगाकर कहीं बाहर गए हुए थे। सोमवार की सुबह दोनों घरों के ताले टूटे मिले। लोनिवि ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। लोहाघाट थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। चोरी की इस घटना से लोनिवि आवासीय कालोनी में रह रहे लोग दहशत में है। बताया जा रहा है कि लोनिवि में कार्यरत सहायक अभियंता जेपी विश्वकर्मा तथा नीतू सिंह कार्यालय के काम से देहरादून गई थीं। सोमवार को लोनिवि के दोनों कर्मचारियों के घर के ताले टूटे मिले जिसकी जानकारी लोनिवि कार्यालय में दी गई।अभियंता नीतू ने बताया कि उनके कमरे में करीब 1.20 लाख रुपये का कैश गायब है, जबकि लेपटॉप, टीवी आदि सामान कमरे में बचा है। पुलिस ने बताया कि अभी घटना की गहनता से जांच की जाएगी। वहीं अभियंता जेपी विश्वकर्मा के बाहर होने के चलते उनके कमरे से हुई चोरी का कोई पता नहीं चल सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular