Homeअध्यात्मक्या कहता है आपका आज का राशिफल

क्या कहता है आपका आज का राशिफल

imagesमेष:- अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं।नौकरी और कामकाजी जीवन में दुश्मनों से सावधान रहें।विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।गले के रोग परेशान कर सकता हैं।

शुभ रंग:- पीला

वृष:- आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं।अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।महिला सहयोगियों से फायदा मिलेगा।आपकी मन:स्थिति कुछ अजीब भी हो सकती हैं।आज आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता हैं।

शुभ रंग :- नारंगी

मिथुन:- आज ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल करने का समय है। दिन आपके लिए ठीक है।कामकाज में मन कम ही लगेगा। थकावट महसूस हो सकती है।कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:- श्वेत

कर्क:- आज सोचे हुए पुराने काम को शुरू करें ऐसे कामों की योजना को आज लागू करने का समय है।आप अपनी आर्थिक हालत के कारण चिंतित भी हो सकते हैं।आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें।थकान और आलस्य और बढ़ सकता है।

शुभ रंग:- बैगनी

सिंह:- दिन आपके लिए खास रहेगा।आज आपके लिए जो लोग महत्वपूर्ण हैं उनके साथ अनबन हो सकती है।काम में मन लगेगा। धन लाभ भी होगा।पुराने रोग दूर होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग:- भूरा

कन्या:- नौकरी और करियर  के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।कामकाज में मन कम ही लगेगा।अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं।पेट की तकलीफ  परेशान कर सकती है।

शुभ रंग:- धानी

तुला:- आज आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं।किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आज आप किसी पर भी आंख बंदकर के विश्वास न करें।आज कोई वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन पार्टनर से सहयोग भी मिलेगा।आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग:- मटमैला

वृश्चिक:- आज आप बहुत मजबूती और धैर्य से काम लेंगे।रिश्तों के क्षेत्र में आज आपको किसी कठिन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र से संबंधित कामों में दौड़-धूप से परेशान हो सकते हैं।कमर दर्द और बदन दर्द भी हो सकता है।

शुभ रंग:- आसमानी

धनु:- आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। आपके काम से आपको पैसा मिलेगा।किसी बात के बारे में जब तक कोई स्थिति पूरी तरह स्पष्ट न हो जाए या आपको सारी बात पता न चल जाए, तब तक आप कोई फैसला न करें। बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं।मानसिक और शारीरिक थकान  हो सकती है।

शुभ रंग:- गुलाबी

मकर :- दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से थोड़ा ठीक भी रहेगा।आज सावधान रहें। आज निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है।आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:- चॉकलेटी

कुम्भ:- किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। खुद पर ध्यान देंगे।घर-परिवार में कुछ निराश करने वाली स्थितियां भी आज बन सकती हैं।व्यापार में फायदा मिलने के योग हैं।पेट खराब हो सकता है।

शुभ रंग:- समुद्री हरा

मीन:- आज आपको धन लाभ हो सकता है।आज आपके विचार और बोली गई बातें अलग-अलग रहेंगी।आज काम ज्यादा रहेगा।जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

शुभ रंग:- लाल

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular