विज़न 2020 न्यूज: चमोली में एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी को मेरठ से बरामद कर लिया है और आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के गौंणा गांव में उत्तर प्रदेश के ग्राम मुजफ्फरपुर के मवाना मेरठ निवासी मोनू पुत्र महावीर सह का ससुराल है। आरोप है कि पंद्रह अगस्त को मोनू अपने ससुराल आया था और अपने ससुर चंद्र सिंह की मदद से इलाके की सोलह वर्षीय किशोरी का अपहरण कर मेरठ अपने साथ ले गया। उसने किशोरी का अपहरण बेचने की नीयत से किया। इधर, किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। शक के आधार पर चंद्र सिंह से पूछताछ की गई, तो उसने पूरा राज खोल दिया। चंद्र सिंह ने बताया कि मोनू किशोरी को मरेठ ले गया है और उसने मेरठ का पता पुलिस को बता दिया। पुलिस ने बताया की मोनू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने मोनू के साथ ही साजिश में शामिल उसके ससुर चंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया।चमोली: अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म
विज़न 2020 न्यूज: चमोली में एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी को मेरठ से बरामद कर लिया है और आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के गौंणा गांव में उत्तर प्रदेश के ग्राम मुजफ्फरपुर के मवाना मेरठ निवासी मोनू पुत्र महावीर सह का ससुराल है। आरोप है कि पंद्रह अगस्त को मोनू अपने ससुराल आया था और अपने ससुर चंद्र सिंह की मदद से इलाके की सोलह वर्षीय किशोरी का अपहरण कर मेरठ अपने साथ ले गया। उसने किशोरी का अपहरण बेचने की नीयत से किया। इधर, किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। शक के आधार पर चंद्र सिंह से पूछताछ की गई, तो उसने पूरा राज खोल दिया। चंद्र सिंह ने बताया कि मोनू किशोरी को मरेठ ले गया है और उसने मेरठ का पता पुलिस को बता दिया। पुलिस ने बताया की मोनू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने मोनू के साथ ही साजिश में शामिल उसके ससुर चंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया।RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
