Homeअजब गजबअजीबोगरीब परंपरा, मन नहीं होने पर भी यहां के हर पुरुष को...

अजीबोगरीब परंपरा, मन नहीं होने पर भी यहां के हर पुरुष को करनी होती है दो शादियां

shadiविज़न 2020 न्यूज: भारत में जहां एक व्यक्ति को केवल एक ही शादी करने की इजाजत है। और यदि वह दूसरी शादी करना चाहे तो उसे पहली पत्नी से तलाक लेना होता है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के बाड़मेर में एक ऐसा गांव है जहां एक अजीब परंपरा कई सालों से चली आ रही हैं। इस गांव में हर पुरुष को दूसरी शादी करनी ही पड़ती है, क्‍योंकि उन्‍हें पहली पत्‍नी से संतान नहीं होती है। यह बात जरूर हैरान कर देने वाली है लेकिन यह सच है। यहां लगभग हर घर में एक पुरुष की दो पत्नियां हैं। अब यह अजीब स्थिति है यहां के लोगों को दूसरी पत्‍नी से ही संतान सुख प्राप्‍त होता है।  इस गांव में करीब 70 मकान है और वहां पर रहने वाले अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से हैं। इस बात से सबको हैरानी तो होगी ही लेकिन यह बिल्कुल सच है। सभी के साथ एक ही चीज है कि पहली पत्‍नी से संतान सुख नहीं मिलता है और दूसरी शादी करते ही संतान होने लगती है। यहां तो कुछ पुरुष ऐसे भी हैं जिन्होनें संतान की चाह में 50 की उम्र पार कर गए लेकिन पहली पत्‍नी से बच्‍चा नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद जब दूसरी शादी की तो किसी को चार बेटे तो किसी को 5 बेटियों का सुख मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular