विज़न 2020 न्यूज: चंपावत जिले में एक गर्भवती महिला ने शनिवार को अस्पताल में हंगामा कर दिया। प्रेम संबंध के चलते गर्भवती हुई इस महिला ने प्रेमी के अपनाए बगैर प्रसव कराने से इन्कार कर दिया, तो वहीं महिला के प्रेमी ने भी पहले पति से तलाक लिए बगैर महिला को अपनाने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक नगर के एक वार्ड की युवती का विवाह बरेली निवासी अरविंद शर्मा से करीब दो साल पहले हुआ था। शादी के चार महीने बाद ही किसी कारण के चलते विवाहिता मायके आकर रहने लगी। कुछ ही दिनों बाद उसका जिले की एक निकाय में काम करने वाले पुराने परिचित युवक से आंख लड़ गई। धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ गया। दोनों ने एक-दूसरे को अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। कुछ महीने पहले विवाहिता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इस वजह से उसके मायके में भी बबाल हो गया। विवाहिता ने पूरा किस्सा उन्हें बताया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवक ने भी सब कुछ स्वीकार कर लिया, लेकिन विवाहिता को अपने साथ रखने के लिए यह शर्त रख दी कि वह पहले पति से तलाक लेगी। तब वह अपने साथ रखेगा। शनिवार का महिला को प्रसव पीड़ा उठी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। महिला इस बात पर अड़ गई कि पहले प्रेमी उसे अपनाए, तब वह प्रसव कराएगी। प्रेमी को भी वहां बुलाया गया। प्रेमी ने कहा कि तलाक के बाद वह विवाह करने को तैयार है। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। बताया गया कि रात में उसने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।प्रेमलीला में गर्भवती हुई विवाहिता ने प्रसव कराने के लिए रख दी ये शर्त…
विज़न 2020 न्यूज: चंपावत जिले में एक गर्भवती महिला ने शनिवार को अस्पताल में हंगामा कर दिया। प्रेम संबंध के चलते गर्भवती हुई इस महिला ने प्रेमी के अपनाए बगैर प्रसव कराने से इन्कार कर दिया, तो वहीं महिला के प्रेमी ने भी पहले पति से तलाक लिए बगैर महिला को अपनाने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक नगर के एक वार्ड की युवती का विवाह बरेली निवासी अरविंद शर्मा से करीब दो साल पहले हुआ था। शादी के चार महीने बाद ही किसी कारण के चलते विवाहिता मायके आकर रहने लगी। कुछ ही दिनों बाद उसका जिले की एक निकाय में काम करने वाले पुराने परिचित युवक से आंख लड़ गई। धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ गया। दोनों ने एक-दूसरे को अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। कुछ महीने पहले विवाहिता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इस वजह से उसके मायके में भी बबाल हो गया। विवाहिता ने पूरा किस्सा उन्हें बताया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवक ने भी सब कुछ स्वीकार कर लिया, लेकिन विवाहिता को अपने साथ रखने के लिए यह शर्त रख दी कि वह पहले पति से तलाक लेगी। तब वह अपने साथ रखेगा। शनिवार का महिला को प्रसव पीड़ा उठी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। महिला इस बात पर अड़ गई कि पहले प्रेमी उसे अपनाए, तब वह प्रसव कराएगी। प्रेमी को भी वहां बुलाया गया। प्रेमी ने कहा कि तलाक के बाद वह विवाह करने को तैयार है। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। बताया गया कि रात में उसने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।RELATED ARTICLES
