Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया कौसानी का दौरा, अनाशक्ति आश्रम को बताया...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया कौसानी का दौरा, अनाशक्ति आश्रम को बताया सांस्कृतिक धरोहर…

बागेश्वर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने अपने बागेश्वर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी का दौरा किया। उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छता और शांत वातावरण की सराहना करते हुए इसे एक अद्भुत और दिव्य अनुभव बताया।

May be an image of 3 people, temple and textराज्यपाल ने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम का भी भ्रमण किया, जहां गांधी जी ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान ‘अनाशक्ति योग’ पुस्तक की रचना की थी। राज्यपाल ने आश्रम में मौजूद गांधी स्मृतियों को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी दर्ज किए।

May be an image of 8 peopleउन्होंने कहा कि कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, और इन्हें संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल के दौरे से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular