Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार संग पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा केदार...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार संग पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा केदार के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद….

चमोली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ पवित्र तीर्थस्थल केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री सोरेन का हेलीकॉप्टर सुबह ठीक 8 बजकर 5 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँचे थे।मंदिर परिसर में पहुँचकर उन्होंने परिवार संग विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया।
केदारनाथ पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आस-पास की घाटी में फैले हिमालयी सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरे इस तीर्थस्थल की दिव्यता और भव्यता ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अभिभूत कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2