Homeराज्यउत्तराखण्डकोटद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपी दोषी करार, कोर्ट जल्द सुनाएगा...

कोटद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपी दोषी करार, कोर्ट जल्द सुनाएगा सजा…..

कोटद्वार: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दे दिया है। अब कोर्ट द्वारा सजा की घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी।

पुलकित आर्य – वनंत्रा रिज़ॉर्ट का मालिक

सौरभ भास्कर – रिज़ॉर्ट कर्मचारी

अंकित गुप्ता – रिज़ॉर्ट कर्मचारी

कोर्ट परिसर के बाहर जनसंगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी तीनों दोषियों को फांसी की सज़ा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने सख्त सुरक्षा प्रबंध करते हुए प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग के पास ही रोक रखा है। अदालत और आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

#AnkitaVerdict #PulkitAryaCase #KotdwarCourtNews #UttarakhandCrime #AnkitaJustice

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular