देहरादून – टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी जीप बह गई। जीप के साथ करीब नौ श्रद्धालु बह गए। जिसमें से एक की मौत हो गई है।
किरौड़ा नाला, टनकपुर (चम्पावत) में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
स्थानीय प्रशासन को तेजी के साथ बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। SDRF एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 9, 2024
घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने स्थानीय प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि किरौड़ा नाला, टनकपुर (चम्पावत) में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने का दु:खद समाचार प्राप्त होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को तेजी के साथ बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। SDRF एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
