Homeअध्यात्ममहाशिवरात्रि पर इन चीजों का भोग लगाने से प्रसन्न होते हैं भोले...

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का भोग लगाने से प्रसन्न होते हैं भोले बाबा, पढ़िए….

देहरादून – इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। हर साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस रात शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में शिव-गौरी को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं।

इस दिन बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगाजल और गाय के दूध से भोले शंकर की पूजा की जाती है। वैसे तो शिवलिंग पर मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्रसाद और भोग भी हैं जिन्हें शिव जी को अर्पित करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों का भोग लगाने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं…

ठंडाई
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जाता है और इस ठंडाई भांग मिलाया जाता है, जो कि शिव जी को बेहद पसंद है। मान्यता है कि ठंडाई का भोग लगाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं।

लस्सी
लस्सी भी भोले बाबा को बेहद प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडाई के अलावा आप लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण और लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे।

हलवा
महाशिवरात्रि के पावन दिन भगवान शिव शंकर को हलवे का भोग लगाएं। ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं। शिव जी को हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भांग के पकौड़े
शिव शंभू को भांग अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन पूजा में भांग की पत्तियों के अलावा इसका आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। भांग के पकौड़े का भी भोग शुभ साबित होगा।

मालपुआ
भोलेनाथ को मालपुआ बहुत पसंद है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में मालपुए का भोग जरूर लगाएं। यदि आप घर पर मालपुआ बना रहे हैं, तो उसमें थोड़ा-सा भांग का पाउडर मिला दें। इससे शिव जी जल्द प्रसन्न होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular