Homeराज्यउत्तर प्रदेशखेत से घर लौट रहे आठ साल के बच्चे को कुत्तों ने...

खेत से घर लौट रहे आठ साल के बच्चे को कुत्तों ने हमलाकर मार डाला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

उत्तर प्रदेश/अमरोहा – कूबी गांव में खेत से घर लौट रहे आठ वर्षीय शिव को कुत्तों ने हमलाकर मार डाला। वह कक्षा तीन में पढ़ता था। शिव दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। शिव के पिता सचिन कुमार किसान हैं। रविवार की शाम सचिन की पत्नी सीमा पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं।

बेटा शिव भी उनके साथ खेत पर था। सीमा चारा काटने में व्यस्त हो गईं और इस बीच शिव अकेला घर की ओर चल दिया। वह एक अन्य किसान के खेत के पास पहुंचा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।

मुंह, सिर और पैरों पर गहरे घाव कर दिए। शिव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर इस घटना से अंजान बच्चे की मां चारा लेकर दूसरे रास्ते से घर पहुंच गईं। बेटे के घर न आने की जानकारी पर तलाश शुरू की तो एक खेत में उसका लहूलुहान शव मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular