कूड़ा न हटाने को लेकर टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ ने नगर पालिका का किया घेराव।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट राजकीय इंटर कॉलेज के पास और टैक्सी स्टेशन के सामने नगर पालिका द्वारा 1 साल से कूड़ा कचरा डाला जा रहा था। जिससे आम जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार जिम्मेदारी अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद भी कोई भी अधिकारी ने सुध नहीं ली।

आज टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ नगर पालिका का घेराव किया कड़ी मशक्कत के साथ पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांति किया।

एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने व्यपार संघ, टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर कहा जहां नगर पालिका का पहले कूड़ा डाला जाता था वही कल से कूड़ा डाला जाएगा। साथ ही कल वार्ड पांच में बैठक करने को लेकर घेराव प्रदर्शन समाप्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here