Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान: इस सड़क पर दिन में दौड़ता है हाथियों का झुण्ड।

सावधान: इस सड़क पर दिन में दौड़ता है हाथियों का झुण्ड।

नैनीताल/कालाढूंगी – कालाढूंगी में नैनीताल मार्ग पर अक्सर हाथियों का एक झुंड मार्ग के इधर-उधर जाता दिखाई देता है। इसलिए इस स्थान पर होशियारी और सावधानी बनाएं रखें।

यहाँ हाथियों का झुंड विगत काफी समय से कालाढूंगी में नैनीताल मार्ग में दिखाई दे रहा है। जब यह झुंड मार्ग को पार करता है तो दोनों तरफ कई घंटों मार्ग में आवाजाही बंद हो जाती है।

यह तकरीबन 10 से 13 हाथियों का झुंड है जो अक्सर मार्ग को पार करते देखा जाता है। इधर कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग में भी भाखड़ा पुल के पास हाथियों को देखा जाता है। विगत दिनों कालाढूंगी के दूरस्थ गांव, ग्रामसभा धापला में हाथियों के झुंड ने कई घरों में तोड़फोड़ कर डाली थी। जिस घटना में ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ था।

इधर कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सावधानी बनाये रखें-आबादी के निकट हाथी दिखाई देने पर उनके साथ छेड़छाड़ न करके वन विभाग को सूचना दें। अगर हाथी सड़क पार करते दिखाई दें तो उचित दूरी बनाएं रखें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments