Homeराज्यउत्तराखण्डराहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध।

उधम सिंह नगर/जसपुर – पिछले एक महीने से राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे है।

इसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर सुभाष चौक पर कांग्रेसियो ने ईडी और भारत सरकार का पुतला फूंक कर नाराजगी व्यक्त की। वहीँ भारत सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शुभचन्द ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से नरेंद्र मोदी ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान करने का काम किया है।

उनके ऊपर झूठे लांछन लगाए जा रहे है, इसी का विरोध आज किया गया है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और ये तानाशाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी के विरोध में आज जसपुर में कांग्रेसियो ने भारत सरकार और ईडी का पुतला दहन कर नाराजगी जताई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular