HomeUncategorizedकालाढूंगी मार्ग पर लालमिटिया मोड़ पर पुणे से आए पर्यटकों का पलटा...

कालाढूंगी मार्ग पर लालमिटिया मोड़ पर पुणे से आए पर्यटकों का पलटा टेंपो ट्रैवलर।

नैनीताल – एक बार फिर कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर लालमिटिया मोड पर पुणे से आए पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर पलटा। लगातार दूसरे दिन लालमिटिया बैंड में ब्रेक फेल होने के कारण एक और टेंपो ट्रैवलर पलट गया।

पर्यटक पुणे से नैनीताल घूमने आए थे और दिल्ली वापस जा रहे थे। इसी बीच कालाढूंगी से 2 किलोमीटर पहले ब्रेक फेल होने पर लाल मठिया बैंड पर टेंपो ट्रैवलर पलट गया। पुणे निवासी पर्यटक ने बताया ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

वही टेंपो ट्रैवलर में 8 वयस्क और 4 बच्चे सवार थे जो कि सुरक्षित है। ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वही कल भी इसी जगह पर टेंपो ट्रैवलर पलटने से 10 नागपुर निवासी पर्यटक महिलाये लहूलुहान हो गई थी जिनका उपचार अभी भी हायर सेंटर हल्द्वानी सुशीला तिवारी में चल रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular