Homeराज्यउत्तराखण्डविभागीय कर्मचारी ही लगा रहे विभाग को चूना।

विभागीय कर्मचारी ही लगा रहे विभाग को चूना।

उधम सिंह नगर – सरकार भले ही नो भय नो भ्रष्टाचार यानी जीरो ट्रोलेंस की बात करती हो लेकिन भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वन मंत्री भले ही वन विभाग कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की बात कर रहे हो, लेकिन जंगलों से अवैध कटान के मामले अक्सर सामने आते रहे है।

प्रतिबंधित पेड़ो के अवैध कटान से वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर क्षेत्र के शिवराजपुर बीट का है। जहाँ भारी मात्रा में प्रतिबंधित खैर के पेड़ों का अवैध कटान किया गया बताया जा रहा है।

स्थानीय कर्मचारियों की मिली भगत से प्रतिबंधित पेड़ कटान कर वन संपदा को नुक्शान पहुचाया जा रहा है। वही इस पूरे मामले की उच्चाधिकारियों को भनक लगने के बाद मौके पर कॉम्बिंग कराकर जांच की जा रही है। तराई पश्चिम वन प्रभाग डी एफ ओ बलवंत साही ने बताया कि जसपुर के शिवराजपुर बीट में खैर के पेड़ों का अवैध कटान का मामला सामने आया है।

जिसमे प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में एक कॉम्बिंग टीम बनाई गई है। कॉम्बिंग रिपोर्ट आते ही कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular