
अल्मोड़ा- उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय में वर्षों से चली आ रही वाहन पार्किंग की समस्या से लोगों को निजात मिलने के आसार हैं…जिसको लेकर डीएम वंदना सिंह की पहल पर जिला मुख्यालय में कई स्थानों पर वाहन पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की गई है… सोमवार को डीएम ने सभी स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को पार्किंग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है…आपको बता दें कि सोमवार को डीएम ने सबसे पहले सिकुड़ा बैंड में लोनिवि कर ओर से बनाई गई टनल का निरीक्षण का टनल निर्माण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली…ज्सिके दौरान डीएम ने कहा उक्त स्थान पर टनल पार्किंग निर्माण के संबंध में संभावनाएं तलाशते हुए अतिरिक्त भूगर्भीय सर्वेक्षण कराकर प्रस्ताव तैयार करें…साथ ही धारानौला स्थित लोनिवि डामर स्टोर स्थल का भी डीएम ने निरीक्षण कर यहां बहुमंजिला वाहन पार्किंग स्थल बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा… इसके अलावा डीएम ने निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का भी निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को जून माह तक हर हाल में भवन निगम को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए…इस दौरान निरीक्षण में नगर पालिका, लोनिवि, पर्यटन, राजस्व, पेयजल निर्माण निगम, पुलिस, शिक्षा, संस्कृति, परिवहन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे…