हल्द्वानी : विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी का कोई नेता ऐसा बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो। भाजपा के नेता उस समय अंग्रेजों के चरणों पर बैठे हुए थे । कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की। और बीजेपी संविधान के साथ खिलवाड़ करने में अभी भी लगी है। उत्तराखंड की सरकार पर भी सवाल उठाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो करप्ट लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है इसी प्रकार उन्होंने भ्रष्टाचारी लोगों को अपनी पार्टी में भर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर नौकरियां देंगे। जंतर मंतर पर युवाओं के धरने पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कि छात्रों को पैलेट गन और लाठियां पर कीले लगाकर मारा गया। बद्रीनाथ केदारनाथ और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी चंदा चोरी लूटने वाले लोग हैं।
हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली को मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया संबोधित, आरएसएस और बीजेपी पर बोला हमला..
RELATED ARTICLES
Comments are closed.
[…] Source link […]