
देहरादून- युवा मंगल दल, महिला मंगल दल की तर्ज पर प्रदेश में अब किशोरी मंगल दल भी नजर आएगा…प्रदेश की युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पहली विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किशोरी मंगल दल का प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है…मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि प्रदेश में युवाओं और महिलाओं के लिए मंगल दल काम कर रहे है…लेकिन 15 से 25 साल की बालिका या किशोरियों को लेकर कोई मंगल दल नहीं है…जिसको देखते हुए विभाग को निर्देशित किया है…वहीं इसके अस्तित्व में आने से विभाग की योजनाओं का सीधा फायदा किशोरियों को भी मिलता नजर आएगा…