
देहरादून- राजधानी देहरादून के सेलाकुई स्थित शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही…कल दोपहर 12 बजे से सेलाकुई स्थित शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र में भीषण आग लग गई थी…जिसको लेकर कूड़ा निस्तारण केंद्र को संचालित कर रही रैमकी कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा पहले आग को बुझाने का प्रयास किया गया…लेकिन, आग की स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि मौके पर फायर ब्रिगेड सेलाकुई फोर्स को बुलाना पड़ा… हालांकि, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के द्वारा आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन प्रयास असफल रहा… और कूड़ा निस्तारण केंद्र देर रात तक धू-धू कर चलता रहा….आपको बता दें कि कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी आग को 20 घंटों से ऊपर का समय हो चुका है, और आग पर अभी भी काबू नहीं पाया गया है… सुबह होते ही दमकल कर्मियों की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है… वहीं इस मामले को लेकर शासन प्रशासन की तरफ से केवल खानापूर्ति की गई है…साथ ही लाखों करोड़ों रुपए से संचालित किया जा रहे प्लांट में भीषण आग लगने के बाद भी शासन प्रशासन का कोई भी आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा… जिसको लेकर क्षेत्र की जनता में आक्रोश है, और आज प्लांट के बाहर बड़ा विरोध हो सकता है…