
चम्पावत- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर पहुंचे….जहाँ पहुंचकर उन्होंने माँ की दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है…इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है… उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की…साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा…