
जसपुर- कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को चुटकी से दे रही है, और दोनों हाथों से लूट रही है… विधानसभा सत्र के उपरांत देहरादून से वापस आने पर आज भूतपुरी रोड स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए विधायक आदेश चौहान कहा कि भाजपा एक तरफ जनता को निशुल्क राशन चुटकी में दे रही है, और प्रतिदिन डीजल- पेट्रोल एवं गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दोनों हाथों से लूट रही है… जो गैस सिलेंडर 500 रुपए का मिलना चाहिए था आज भाजपा के शासनकाल में एक हजार रुपये का मिल रहा है… उन्होंने बताया कि देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की वर्षो पुरानी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग रखी… जिसमें क्षेत्र के गांव भोगपुर डाम को राजस्व गांव घोषित या किसी राजस्व गांव में शामिल करने , पॉलिटेक्निक कॉलेज दूर होने की वजह से क्षेत्र के गरीब निर्धन परिवार के बच्चे तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं… उन्होंने जसपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना करने तथा जसपुर होते हुए 150 – 200 रोडवेज की बसें प्रतिदिन गुजरती हैं…. लेकिन यात्रियों के हाथ देने पर भी रोडवेज बसे नहीं रुकती है… यहां पर रोडवेज बस अड्डा एवं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम के अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग रखी… जिसमें सीएम ने सभी मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा कराने का आश्वासन दिया…