Homeराज्यउत्तराखण्डआज मुख्यमंत्री धामी का बनबसा दौरा, की जनसभा संबोधित...

आज मुख्यमंत्री धामी का बनबसा दौरा, की जनसभा संबोधित…

चंपावत- मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी आज चम्पावत जनपद के बनबसा नगर पहुँचे… जहाँ मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया… इस मौके पर स्थानीय विधायक कैलाश गहतोडी ने मुख्यमंत्री का पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूल मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया…  मुख्यमंत्री ने जनता को अपने संबोधन में कहा कि मां पूर्णागिरी का उन पर बहुत बड़ा आशीर्वाद है, कि मुख्यमंत्री बनने पर सर्वप्रथम मां पूर्णागिरी की पावन भूमि पर आए हैं… ओर कल सुबह ही माता के दर्शन करेंगे… जो भरोसा जनमानस ने उन पर एवं भारतीय जनता पार्टी पर जताया है वह उस पर खरा उतरेंगे…इसके साथ ही जानता की भावनाओं को समझते हुए क्षेत्र के लिए कल्याणकारी कदम उठाए जाएंगे… धामी ने कहा की देश प्रधान मंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है… इसी मार्गदर्शन में उत्तराखंड का भी विकास किया जाएगा…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular