
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर बैठक बुलाई…जिसके दौरान उन्होंने कहा है कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भव : का संदेश जाना चाहिए… इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है…साथ ही कहा कि चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं… सीएम धामी सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे…इसके दौरान उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए…
