
पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने और गर्मी के सीजन में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने को लेकर जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने क्लेक्टेट सभागार में संबधित अधिकारियों की बैठक ली…जिसके दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति के लिए ठोस कार्ययोजना के साथ काम किया जाने के निर्देश दिए…आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर पेयजल समस्या वाले स्थानों को तत्काल चिन्हित करने के निर्देश दिए… उन्होंने कहा कि जल संस्थान व जल निगम से समन्वय बनाकर गर्मी के सीजन के दौरान इन क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए…समस्या वाले स्थानों के निकट पेयजल टैंकर तैनात रखें…साथ ही कहा कि पेयजल सप्लाई के लिए जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त वाहनों की व्ववस्था की जाए… इसके लिए जल संस्थान समय से टैंडर प्रक्रिया पूरी करे… इसके साथ ही उन्होंने पेयजल की शुद्धता के लिए जल संस्थान को पानी का नियमित क्लोरीनेशन करने के निर्देश भी दिए…
