Homeराज्यउत्तराखण्डआईएफएमएस बिल प्रणाली के बंद होने से कई विभाग प्रभावित...

आईएफएमएस बिल प्रणाली के बंद होने से कई विभाग प्रभावित…

पौड़ी- आईएफएमएस बिल प्रणाली के बंद होने से विभिन्न विभागों के बिलों के बनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है… जिससे बजट के लैप्स होने की संभावना बढ़ रही है… स्वास्थ्य विभाग पौड़ी में भी बिलों को बनाने की प्रक्रिया की जा रही है… लेकिन आईएफएमएस में बिलो को बनाने का विकल्प बंद कर दिया गया है, जिससे समय से बिल नहीं बन पा रहे है…वही मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी कार्यालय के वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी संजय नेगी ने बताया कि जनपद पौड़ी समेत अन्य जनपदों में भी यही समस्या चल रही है बताया कि विगत तीन दिनों से यही समस्या देखने को मिल रही है जिससे शासकीय बिल नहीं बन पा रहे है… और यदि 31 मार्च तक बिल नहीं बनते है तो भुगतान न होने पर विकास कार्यो पर भी इसका असर देखने को मिलेगा… वही मांग की गई है कि आईएफएमएस के अंतर्गत जो बिलों को बनाने की प्रक्रिया है… उसे जल्द से जल्द बहाल किया जाय ताकि विभागों को मिले बजट को शतप्रतिशत व्यय किया जा सके…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular