
देहरादून- सूबे में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने को हैं…ऐसे में आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी किया… राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र विमोचन किया गया…जिसके दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है…साथ ही इस दौरान गडकरी ने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है…और दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है…इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है…और हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं…उनका कहना है कि इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है…
जानिए क्या हैं खास मुद्दे :-
– चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
– हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
– पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
– स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
– किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
– लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
– युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
– देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
– स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
– पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
– 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
– छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
– हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
– बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
– उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा
कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले गंगा की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। गंगा हमारी आत्मा है। हमने गंगा को नमामि गंगे में अविरल बनाने के लिए काम किया है। गंगा हमारी आस्था है। हमारे चार धाम की यात्रा छह माह में होती थी। जब मैं मंत्री बना तो एक हादसा हुआ। हमने स्विट्जरलैंड से कंसल्टेंट बुलाए। उनको काम दिया। उत्तराखंड की 12500 करोड़ की योजना 825 करोड़ में बनी। कहा कि राज्य में 176 किलोमीटर की सड़क में टनल का काम चल रहा है। चारधाम सड़क प्रोजेक्ट में एक भी पेड़ नहीं कटेगा। सभी पेड़ ट्रांसप्लांट होंगे। इसमें हम स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे। उन्हें पेड़ ट्रांसप्लांट करने की ट्रेनी देंगे।