Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर- राज्य में जारी हुआ बीजेपी का मेनिफेस्टो,  लव जिहाद कानून...

बड़ी खबर- राज्य में जारी हुआ बीजेपी का मेनिफेस्टो,  लव जिहाद कानून में बढ़ेगी सख्ती,  24 हजार युवाओं को तत्काल नौकरी का दावा…

देहरादून- राज्य में कुछ ही दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है…जिसमे बीजेपी ने महिलाओं, युवाओं के रोजगार और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है… आपको  बता दें कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में उत्तराखंड बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए यह पत्र जारी किया है…साथ ही इस फैसले से उत्तराखंड का विकास होने का भी दावा निश्चित किया…बताते चलें कि इस घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया कि उत्तराखंड के हर जिल में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाएंगे…इसके अलावा इस घोषणा पत्र में मनरेगा श्रमिकों के वेतन में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि की बात भी कही गई है…साथ ही इसके तहत उत्तराखंड के हर गांव में मजबूत वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली स्थापित की जाएगी…और पीएम-वाणी योजना के जरिए हर गांव में वाई-फाई हॉट स्पॉट पहुँचाने का भी का वादा किया गया है…इतना ही न अहि, बल्कि निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी…और लव जिहाद कानून को और ज्यादा सख्ती भी बढ़ाई जाएगी….

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular