
देहरादून- प्रदेश में अभी भी कोरोना का खतरा पूरे तरीके से टला नहीं है…आज फिर राज्य में 713 नए कोरोना मामले मिले हैं…जिसमे से अल्मोड़ा में 35 , बागेश्वर में 16 ,चमोली में 81 ,चम्पावत में 13,देहरादून में 227 ,हरिद्वार में 107 ,नैनीताल में 48 ,पौड़ी गढ़वाल में 39 ,पिथौरागढ़ में 23 ,टिहरी में 19 ,रुद्रप्रयाग में 48 ,उधम सिंह नगर में 43 ,तो वहीँ, उत्तरकाशी में 14 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं…आपको बता दें की आज कोरोना से मरने वालों की संख्या 05 रही…

