
श्रद्धा शशिधर ने मिस डीवा 2017 जीता है. वे इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधितव करेंगी.
श्रद्धा चेन्नई में जन्मी हैं. उनकी स्कूलिंग आर्मी पब्लिक स्कूल, देओलाली से हुई है.

फिर सोफिया कॉलेज फॉर वूमन से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली. श्रद्धा मुंबई में रहती हैं. वे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, पंजाबी, बंगाली भाषा बोल सकती हैं.

श्रद्धा पेशे से मॉडल और एथलीट रहीं और वे आर्मी फेमिली से हैं. श्रद्धा को म्यूजिक, स्पोर्ट्स और एडवेंचर बेहद पसंद है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

20 साल की श्रद्धा की फेवरेट हेरोइन दीपिका पादुकोण हैं. वही अब लोगों को उनसे काफी उम्मीदे हैं. गौरतलब है कि देश 17 सालों से क्राउन का इंतजार कर रहा है.

इससे पहले सन 2000 में लारा दत्ता ने क्राउन जीता था.लोग उन्हें मिस यूनिवर्स कांपटीशिन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.
26 नंवबर को लास वेगास, यूएस में मिस यूनिवर्स का कांपटीशन होगा.


