Homeराज्यउत्तराखण्ड19 अक्टूबर को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की...

19 अक्टूबर को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, अब तक इतने यात्री पहुंचे दर्शन के लिए……

देहरादून- बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि 19 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन घोषित की जाएगी। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर परिसर में 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंचांग गणना के पश्चात कपाटबंदी की तिथि तय की जाएगी। इस दौरान कपाटबंदी से पूर्व होने वाली पंच पूजाओं के साथ ही कपाटबंदी के बाद बदरीनाथ धाम से आद्यगुरु शंकराचार्य की गद्दी के जोशीमठ पहुंचने और भगवान नारायण के बाल सखा उद्धवजी और देवताओं के खजांची कुबेरजी के पांडुकेश्वर आगमन के कार्यक्रम भी तय होगा।

आपको बता दे कि इस वर्ष अब तक 16 लाख 71 हजार 363 यात्री बदरी-केदार धाम पहुंच चुके हैं। बीते वर्ष यह संख्या 13 लाख 91 हजार 699 थी। सोमवार तक नौ लाख 67 हजार 636 यात्री बदरीनाथ और सात लाख तीन हजार 727 यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं। अभी कपाट बंद होने में काफी समय बचा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular