Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग के निर्माण की तैयारियां शुरू, लोगों को...

उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग के निर्माण की तैयारियां शुरू, लोगों को मिलेगी राहत…….

उत्तराखंड- उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यमुनोत्री हाइवे पर सिलक्यारा से जंगलचट्टी के बीच प्रस्तावित 3.5 किमी लंबी सुरंग के काम को गति मिल गई है। इस सुरंग के बनने से गंगा और यमुना घाटी के बीच 26 किमी का फासला कम हो जाएगा। विकास निगम के उत्तरकाशी प्रोजेक्ट प्रभारी अमित जोशी ने बताया कि सुरंग निर्माण के लिए मशीनें पहुंचनी शुरू हो गई हैं और निर्माण से पूर्व किए जाने वाले कार्य शुरू कर दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में ऑलवेदर रोड के तहत उत्तरकाशी जिले में धरासू-यमुनोत्री और गंगोत्री हाइवे पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। सिलक्यारा के निकट जिस स्थान से सुरंग का निर्माण किया जाना है, वहां तक सड़क बन चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम ने इस सुरंग के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी करा दी है। जानकारी के मुताबिक , अब ऑलवेदर रोड के साथ ही सिलक्यारा से जंगलचट्टी के बीच सुरंग बनने के बाद यात्रियों व स्थानीय लोगों को राड़ी टॉप नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही धरासू से जानकीचट्टी की दूरी भी 80 किमी रह जाएगी। अब इसके निर्माण कार्य में आई गति से लोगों को आने वाले समय में काफी राहत मिलने की संभावना है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Check vast types of condoms. These grant safe time. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] quick. Grab each kind right.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular