Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून मे स्कूल वैन चालक की हरकतों से परेशान छात्रा ने खाया...

देहरादून मे स्कूल वैन चालक की हरकतों से परेशान छात्रा ने खाया जहर, हुई मौत…….

देहरादून- राजधानी देहरादून में एक स्कूल वैन चालक की हरकतों से परेशान नौवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने 10 अक्टूबर को जहर खाया था। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थी। आज दोपहर बाद छात्रा की मौत हो गई। चालक कई सालों से छात्रा को परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर परिजनों ने छात्रा का स्कूल भी बदलवाया था। मगर फिर भी उसने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को बार-बार वीडियो वायरल करने धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने श्यामपुर गांव निवासी वैन चालक को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।हालांकि वीडियो को लेकर अभी कोई बात सामने नहीं आई है। आखिर चालक किस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular