चमोली – फूलो की घाटी 1 जून से पर्यटकों के लिये खोल दी जाएगी।

जिसको लेकर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते फूलो की घाटी जाने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हुये है। कई जगह पर रास्ते बर्फ़ काटकर सुचारू कर दिए गए है।
2 जगहों पर रास्तो में ग्लेशियर है। ग्लेशियर को काट कर रास्ते तथा कही जगह पर लकड़ी के अस्थाई पुल तैयार किये गए है। 31 जून तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएगी।
फूलो की घाटी मैं 516 से अधिक प्रजाति के फूल पाए जाते है। जिसका दीदार करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक फूलो की घाटी आते है।