Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी पहुंचे पीएम मोदी, किया 17,500 करोड की योजनाओं का लोकार्पण और...

हल्द्वानी पहुंचे पीएम मोदी, किया 17,500 करोड की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास…

हल्द्वानी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में 17,500 करोड रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक हल्द्वानी और उसके आस पास के अलग-अलग जगहों से आए थे तो वहीं जनसभा में एक ऐसा समर्थक भी था जो कि बिहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए हनुमान का रूप बनाकर आया था.. बिहार के बेगूसराय से आया जिसका नाम श्रवण शाह है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर रैली को देखने के लिए अनेक राज्य में जाते हैं… आज वह उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे, श्रावण शाह का कहना है कि उन्होंने अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 96 रैली देखी है… उत्तराखंड में वह उनकी छठवी रैली देखने आए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रवण श्री राम का अवतार मानते हैं, और ऐसे में राम रूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए वह हल्द्वानी आए हैं… श्रवण बेगूसराय बिहार के रहने वाले हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक हैं…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular